By Ritika
March 25, 2024
होली के त्योहार पर लोग पकवान खाते है तो भांग भी पीते हैं, भांग पीने के बाद जो हैंगओवर के दौरान मतली, उल्टी और सिर चकराता है, उससे हर कोई परेशान हो जाता है
ऐसे में आज हम आपको एक हर्बल टी की रेसिपी बताने वाले हैं, जिससे आप हैंगओवर को चुटकी में दूर कर सकते हैं
भांग के हैंगओवर को ठीक करने के लिए आप अदरक की सादी चाय भी पी सकते हैं, इसके लिए दो कप पानी, एक इंच कद्दूकस किया अदरक, आधा चम्मच चायपत्ती और तुलसी के पत्ते डालकर उबालें
चाय को 2-3 मिनट तक उबाल लेने के बाद गैस से उतार लें, इसके बाद एक कप में 2 चम्मच शहद डालकर चाय को छान लें और ये पीने के लिए तैयार है
आप सौंफ वाली चाय बना सकते हैं, इसके लिए एक बर्तन में पानी उबलें, उसके उबलने के बाद उसमें दो चम्मच सौंफ, एक चम्मच चीनी और एक इलायची डालें
2-3 मिनट तक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें, और इसे कप में छान लें, अब कप में 2-3 पुदीने की पत्ती डालकर चाय को सर्व करें
हैंगओवर को ठीक करने के लिए आप पुदीने की चाय भी बना सकते हैं, इसे बनाने के लिए दो कप पानी उबालें, पानी के उबलने के बाद गैस बंद करें और पुदीने की पत्ती को डालकर बर्तन को ढक दें
पांच मिनट बाद पुदीने की पानी को कप में छान लें और मिठास के लिए शहद डालकर चाय की चुस्की लें