Ghibli Image: लोगों के सिर पर चढ़ा घिबली का बुखार, हर घंटे 10 लाख यूजर्स कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल

Shweta Rajput

26 मार्च को OpenAI ने चैटजीपीटी के पेड यूजर्स के लिए स्टूडियो घिबली इमेज जनरेशन फीचर को लॉन्च किया था

इस फीचर के आने के बाद लोग इसके दीवाने हो गए और अपनी तस्वीरों को स्टूडियो घिबली इमेज में बदलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे

धीरे-धीरे ये ट्रेंड इतना पसंद आने लगा कि यह तेजी से वायरल हो गया। चैटजीपीटी में घिबली स्टाइल तस्वीरों को बनाने के लिए लोगों में अभी भी जबरदस्त क्रेज बना हुआ है

स्टूडियो घिबली इमेज जनरेशन फीचर को जब लोगों ने पसंद किया तो इसे फ्री यूजर्स के लिए भी खोल दिया गया है

अब हालात ये हो चुके हैं कि हर घंटे 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ChatGPT का इस्तेमाल करके अपनी इमेज घिबली में बदल रहे हैं। इसकी जानकारी खुद सैम अल्टमैन ने अपने एक्स अकाउंट से साझा की है

सैम अल्टमैन ने कहा है कि पिछले 26 महीनों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि ChatGPT के यूजर्स इतनी बड़ी संख्या में बढ़े हैं

यूजर्स को स्टूडियो घिबली इमेज जनरेशन फीचर इतना पसंद आया है कि ChatGPT पर यूजर्स की बाढ़ आ गई है

हालांकि, अब OpenAI के सर्वर अच्छी तरह से काम करते रहें, इसके लिए ChatGPT ने पेड और फ्री यूजर्स द्वारा घिबली इमेज बनाने पर कुछ सीमाएं तय कर दी हैं

इन सीमाओं के तहत एक या दो बार से ज्यादा घिबली इमेज बनाने पर चैटजीपीटी यूजर्स को एरर दिखाने लगता है