तुलसी का पौधा गिफ्ट करने से होता है सब कुछ शुभ

Samiksha Somvanshi

यही नहीं बल्कि तुलसी का पौधा बीमारियों को दूर भगाने के लिए भी बहुत काम आता है।

तुलसी का पौधा गिफ्ट में देना एक शुभ संकेत माना जाता है। लेकिन आपको हमेशा नया तुलसी का ख़रीदा हुआ पौधा ही गिफ्ट में देना चाहिए।

तुलसी का पौधा किसी शुभ अवसर पर जैसे कि जन्मदिन, गृह प्रवेश आदि पर दिया जा सकता है और ये ध्यान रखें की जिसे आप ये गिफ्ट दे रहे है वो इसका अच्छे से ख्याल रखें।

वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए और जब आप इसे किसी को गिफ्ट करें तो हमेशा उसे मिटटी के साथ ही करें।

तुलसी के पौधे को रविवार और बुधवार के दिन भूल से भी दान नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस इस दिन माता तुलसी विश्राम करती हैं।

तुलसी का पौधा गिफ्ट करने से आपके रिश्ते मज़बूत होते है और आपके अपनों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाता है।

तुलसी के पौधे की पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है और तुलसी को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रिय पौधा माना जाता है।