By Ritika
March 22, 2024
बच्चों को टिफीन में इटली के बैटर में बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च, कॉर्न, मटर जैसी सब्जियां डालकर इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू बढ़ाई जा सकती है
दलिया उपमा काफी टेस्टी होता है, इसे बनाने के लिए दलिया को प्याज, गाजर, मटर, शिमला मिर्च और बीन्स जैसी सब्जियों के साथ पकाएं और अपने बच्चों को दें
पोहे को न्यूट्रिशियस बनाने के लिए इसमें गाजर, मटर, मूंगफली के दाने, काजू और हल्के मसाले डालकर तैयार करें
बच्चों को सैंडविच बहुत पसंद होता हैं, इसे आप अलग सब्जियों और पनीर, प्याज, टमाटर किसी के साथ भी बना सकते हैं
आप अपने बच्चों को पनीर, आलू, गोभी, मेथी या किसी का भी टेस्टी पराठा बनाकर टिफीन में दे सकती हैं