Business

खुशखबरी! सस्ता होगा सोना, बजट में ऐलान

By Aastha Paswan

July, 24, 2024

Source: Google

Modi 3.0 के पहले बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया.

सरकार ने Gold-Silver पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में भारी कटौती करते हुए इसे 6 फीसदी कर दिया है.

सोने-चांदी पर अब तक 15% कस्टम ड्यूटी लगती थी, जिसमें 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% सेस था, लेकिन अब 5% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 1% सेस लगेगा

इस ऐलान का तत्काल असर बजट वाले दिन मंगलवार को MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स का भाव अचानक 4,000 रुपये तक टूट गया और चांदी भी सस्ती हो गई.

सरकार के इस फैसले का असर ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर भी दिखाई दे रहा है और ये तूफानी तेजी के साथ भाग रहे हैं.

PC Jewellers Share की बात करें, तो शेयर मार्केट में कारोबार शुरू होने के साथ ही इसमें 4.99% का अपर सर्किट लग गया और ये 77.84 रुपये पर पहुंच गया

ज्वेलरी कंपनी Motisons Jewellers का स्टॉक 6.22 फीसदी की ताबड़तोड़ तेजी के साथ 164.29 रुपये पर पहुंचकर ट्रेड कर रहा है.

वहीं लिस्ट में शामिल Goldim International Share में 4.28% की तेजी आई और ये 192.21 रुपये पर पहुंच गया.

Senco Gold Share शुरुआती कारोबार के दौरान 3 फीसदी तक उछलकर 994.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.