Gray Hair Remedy: सफेद बालों से परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Khushi Srivastava

आजकल खराब जीवनशैली और खानपान के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इस प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं

आइए जानें कुछ प्राकृतिक उपाय जिनसे आप बालों का सफेद होना रोक सकते हैं

आंवला
आंवला, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह बालों को सफेद होने से रोकने में सहायक होता है। आंवला जूस का सेवन करें, इसे नारियल तेल में उबालकर बालों में लगाएं या आंवला पाउडर का हेयर मास्क बनाएं

नारियल तेल और करी पत्ता
करी पत्तों में मौजूद बीटा-कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व बालों को सफेद होने से रोकते हैं। करी पत्तों को नारियल तेल में उबालें और ठंडा करके इस तेल से बालों की जड़ों में मसाज करें

हेल्दी डाइट
आयरन, विटामिन-बी12, प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर फूड आइटम्स जैसे अंडे, मछली, हरी सब्जियां, नट्स और फल को अपनी डाइट में शामिल करें

प्याज का रस
प्याज में सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूती देकर सफेदी कम करते हैं। ताजा प्याज का रस बालों की जड़ों में लगाएं, 30 मिनट तक रखें और फिर धो लें

हर्बल मेंहदी
मेंहदी नेचुरल रंग देने के साथ-साथ बालों को पोषण भी देती है। मेंहदी में आंवला पाउडर, कॉफ़ी या दही मिलाकर बालों पर लगाएं। यह बालों को काला बनाए रखने में मदद करता है

Disclaimer: इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है