Gadget

त्योहारी सीजन में POCO M6 पर मिल रहा शानदार ऑफर, जानें कीमत

By Saumya Singh

October 3, 2024

Source : Google

अगर आप इस त्योहारी सीजन में एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो POCO का नया M6 आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है

यह स्मार्टफोन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर केवल 7999 रुपये में उपलब्ध है

खास बात यह है कि आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए इसे महज 4986 रुपये में खरीद सकते हैं

POCO M6 में 6.79 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जो यूजर्स को एक शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करता है

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा शामिल है

सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता 5000mAh है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है

कनेक्टिविटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक और microSD कार्ड स्लॉट भी उपलब्ध है

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में यह फोन 33 फीसदी डिस्काउंट के साथ 7999 रुपये में मिल रहा है

अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड है, तो आप 763 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं