Khushi Srivastava
"सच्चे प्यार की राह कभी भी आसान नहीं होती" - ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम
"प्रेम आंखों से नहीं, बल्कि मन से देखता है, और इसीलिए पंखों वाला कामदेव अंधा बना हुआ है" - ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम
"इसमें संदेह करो कि तारे अग्नि हैं, इसमें संदेह करो कि सूर्य गति करता है, इसमें संदेह करो कि सत्य झूठा है, परन्तु इस बात में कभी संदेह मत करो कि मैं प्रेम करता हूं" –हैमलेट
"सबको प्यार करो, कुछ पर भरोसा करो, किसी का बुरा मत करो" –ऑल इज वेल थैट एंड्स वेल
"सारी दुनिया एक रंगमंच है, और सभी पुरुष और महिलाएं केवल कलाकार हैं" -ऐज़ यू लाइक इट
"हमारे संदेह गद्दार हैं, और हमें वह अच्छाई खोने पर मजबूर करते हैं जिसे हम अक्सर जीत सकते हैं, प्रयास करने से डरकर" - मेजर फॉर मेजर
"हमारा भाग्य सितारों में नहीं बल्कि हमारे अपने हाथों में है" - जूलियस सीज़र
"कायर अपनी मृत्यु से पहले कई बार मरते हैं, बहादुर लोग मृत्यु का स्वाद केवल एक बार चखते हैं" -जूलियस सीज़र