By Ritika
May 12, 2024
कुछ समय पहले आपने भिंड़ी वाले समोसे ने फूड लवर्स का दिमाग खराब कर दिया था, लेकिन अब हरे रंग का समोसा देख लोगों का तो गुस्सा सांतवें आसमान पर है
बता दें, सोशल मीडिया पर ये वीडियो that_food_freak नाम के अकाउंट ने शेयर किया है, जिसमें एक महिला को हरे रंग का समोसा खाते हुए देखा जा सकता है
बताया गया है कि ये समोसे पालक से तैयार किया गया है और ये आम समोसे से काफी ज्यादा अलग और हेल्दी है, यहां हैरानी की बात ये है कि समोसे के अंदर वाली फील्लिंग भी हरे रंग की है
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि हेल्दी समोसा ढूंढ लिया हमने, अब जितनी मर्जी उतना खाओ’
अब जैसे ही ये वीडियो वायरल हुई लोगों ने भी कमेंट में अपनी प्रतिक्रियाएं देने शुरु कर दी, एक ने लिखा, ये उतना ही हेल्दी है जितना कढ़ाई पनीर में पनीर