BOLLYWOOD

 Guess Who: हर महीने डाइट पर ही लाखों खर्च कर देती है शाहरुख खान की ये हिरोइन

By ANJALI DAHIYA

 SEP 12, 2024

हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि तापसी पन्नू हैं

तापसी ने साउथ से लेकर बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है

तापसी पन्नू ने अपनी स्कूली एजुकेशन अशोक विहार के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से की और गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हरि नगर से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी

मॉडलिंग में आने से पहले वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करती थीं

मॉडलिंग के दिनों में, तापसी पन्नू ने रिलायंस ट्रेंड्स, रेड एफएम 93.5, यूनिस्टाइल इमेज, कोका-कोला, मोटोरोला, पैंटालून, पीवीआर सिनेमाज और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जैसे ब्रांड्स के लिए एड किए

 हालांकि एक समय के बाद, वे मॉडलिंग से बोर हो गईं और फिर उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया

इसके बाद तापसी ने साउथ की फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की

उन्होंने के.राघवेंद्र राव की तेलुगु रोमांटिक म्यूजिकल झुम्मंडी नादम से साउथ में डेब्यू किया था

फिल्म की रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस को तीन ऑफर मिल गए थे

उनकी अगली फिल्म आडुकलम ने तमिल सिनेमा में उनकी शुरुआत की

इसके बाद तापसी ने बॉलीवुड का रुख कर लिया और डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया

हालांकि इस फिल्म को निगेटिव रिव्यू मिले लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर सफल रही

इसके बाद अभिनेत्री ने ‘जुड़वा 2’, ‘डंकी’, ‘बेबी’, ‘पिंक’, ‘बदला’ सहित कई फिल्में की

हालांकि, बॉलीवुड में अपने 11 साल के करियर में एक्ट्रेस ने कुल 9 फिल्में दी हैं और वे कोई सोलो हिट नहीं दे पाई हैं

कोई सोलो हिट ना दे पाने के बावजूद तापसी को एक स्टार कहा जाता है और वह करोडों में फीस चार्ज करती हैं

वहीं तापसी ने हाल ही में खुलासा किया कि वह अपनी डाइट पर हर महीने 1 लाख रुपये खर्च करती हैं

बता दें कि एक्ट्रेस 10 करोड़ रुपये के घर में रहती हैं और उन्होंने इसी साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो से सीक्रेट शादी की थी