Hair Care : घर में बना ये शैंपू करेगा बालों को लंबा और घना!

Ritika Jangid

बदलते मौसम का असर सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों पर भी होता है। इसके अलवा पॉल्यूशन, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के अत्यधिक इस्तेमाल से बालों का बेजान, दो मुंहे होने और हेयर फॉल भी आम होता है

ऐसे में हेल्दी हेयर के लिए आप नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से घर पर ही शैंपू तैयार कर सकते हैं। जिससे बालों के झड़ने, टूटने और दोमुंहा बालों से आपको छुटमारा मिल जाएगा

होममेड शैंपू बनाने के लिए आपको मेथी दाना, चावल, करी पत्ता, लाल प्याज, एलोवेरा जेल, सूखा आंवला, अलसी और बाल धोते समय झाग बने इसके लिए रीठा चाहिए

शैंपू बनाने के लिए चावल, रीठा, अलसी, मेथी दाना और एलोवेरा के टुकड़े सभी जगह चीजों को किसी बर्तन में कम से कम दो लीटर पानी लेकर रातभर भीगने के लिए रख दें

इसके बाद सुबह 7 से 8 छोटे प्याज लेकर छोटे टुकड़ों में काट लें फिर इन सभी चीजों को एक भगोने में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें

पानी जब गाढ़ा दिखने लगे तो इसे आंच से उतार लें, रीठा के बीज निकाल दें। इन चीजों के ठंडे होने जाने के बाद मिकस्र ग्राइंडर में डालकर इनका बारी पेस्ट बना लें औक छलनी में छान लें

ऐसे तैयार है आपका बिना केमिकल वाला नेचुरल शैंपू। इस शैंपू को किसी कांच की बोतल में भरकर रखकर इसे फ्रीज में स्टोर कर सकते हैं

इसे यूज करने से पहले फ्रिज से निकाल लें ताकि ये नॉर्मल टेम्परेचर पर आ जाए

वहीं, बालों को हल्का सा गीला करके इस शैंपू को जड़ से सिरों तक अप्लाई करने के बाद कम से कम दो से तीन मिनट रखें और फिर मसाज करके बालों को साफ करें