Hair Care Tips in Winter: सर्दियों में  बालों का ध्यान रखने के आसान टिप्स 

By kajal yadav

Nov 12, 2025

सर्दियों में बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, ठंडी हवा के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं.

हफ्ते में एक या दो बार नारियल या बादाम जैसे गर्म तेल से सिर की मालिश करें, जो जड़ों को पोषण देता है.

सप्ताह में एक बार डीप कंडीशनिंग मास्क या लीव-इन कंडीशनर का उपयोग करने से बालों में नमी रहती है.

बालों को धोने के बाद, सूखे सिरों पर हल्का हेयर ऑयल या आर्गन ऑयल लगाएं.

शैम्पू के बाद बालों को अच्छी तरह सूखा कर कंडीशनर लगाना न भूलें.

बालों को बहुत ज़्यादा न धोएं, इससे प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है और बाल रूखे हो जाते हैं.

भरपूर पानी पिएं और अपने आहार में स्वस्थ वसा और प्रोटीन से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें.