Hair Wash in Winters : सर्दियों में जानिए हेयर वॉश करने के लिए सही समय

Khushboo Sharma

सर्दी के मौसम में हर दूसरे व्यक्ति के बालो में डैंड्रफ, हेयर फॉल और ड्राईनेस की समस्या रहती है

वहीं ठंड के मौसम में बाल धोना भी किसी चैलेंस से कम नहीं होता है

बालों की देखभाल के लिए सबसे पहले जरूरी है कि उसे साफ रखा जाए

इसलिए जरूरी है कि आप सर्दी में हफ्ते में एक बार बाल जरूर धोएं

चलिए जानते हैं कि 1 हफ्ते में बालों को कितनी बार धोना चाहिए

डैंड्रफ से बचने के लिए सर्दियों में बालों को 2 से 3 दिन बाद धोएं। यानी हफ्ते में कम से कम 2 बार बाल धोना चाहिए

बाल धोते समय याद रखें कि आप ज्यादा ठंडा या फिर ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। सिर्फ नॉर्मल पानी से बाल साफ करें

ऑयली बालों की समस्या है या फिर जल्दी बाल गंदे हो जाते हैं तो हफ्ते में 3 बार हेयर वॉश करें

बाल अगर ड्राई है तो कम से कम 3 दिन का गैप लेकर बाल धोएं, जिससे हेयर फ्रिजी या कमजोर न हो