Lifestyle
By Aastha Paswan
Feb, 21, 2024
गोवा, अपने खूबसूरत समुद्र तटों और रोमांटिक माहौल के लिए फेमस है, अब 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के लिए भी एक खास जगह बन चुका है।
गोवा में एक खास थीम पर होने वाली शादियां सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।
अगर आप इस थीम को चुनते हैं, तो आपकी शादी की तस्वीरें इतनी मनमोहक होंगी कि हर कोई बस देखता रह जाएगा।
क्रूज शादी थीम दूल्हा-दुल्हन समुद्र के बीचों-बीच एक जहाज पर अपनी शादी मनाते हैं। यह थीम समुद्र की खूबसूरती और रोमांच को शादी में लाती है
समुद्र किनारे समुद्र की लहरों की आवाज, सूरज की सुनहरी रोशनी और नंगे पैर रेत पर चलते हुए वादा करना, इससे ज्यादा रोमांटिक क्या हो सकता है।
बोहेमियन थीम इसमें फूलों, लैंटर्न और हैंडमेड सजावट के साथ एक रिलैक्स्ड और कलरफुल वातावरण बनता है।
विंटेज थीम गोवा के पुराने पुर्तगाली विला या फोर्ट में विंटेज थीम पर शादी करना भी एक अनोखा विकल्प है। यहां की पुरानी वास्तुकला और ऐतिहासिक माहौल शादी को एक रॉयल टच देते हैं।
ईको-फ्रेंडली थीम जो लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हैं, उनके लिए ईको-फ्रेंडली थीम बेहतरीन है। इसमें ऑर्गेनिक डेकोर, प्राकृतिक फूल और सस्टेनेबल मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है।
बॉलीवुड थीम अपनी शादी को फिल्मी स्टाइल में मनाने का ख्वाब हो सकता है. इस थीम में डांस, म्यूजिक, और बॉलीवुड स्टाइल की सजावट से शादी में मस्ती और रोमांच भर देता है।