Written by Ritika

क्या आपने देखा है अजीबोगरीब फल ‘भूतिया सेब'

सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है

डॉक्टर भी कहते है, रोजाना एक सेब खाकर बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है

पर क्या आपने कभी 'भूतिया सेब' देखा है जो कांच की तरह दिखता है लेकिन इसे खाया नहीं जा सकता 

'भूतिया सेब' को दुनिया का सबसे अजीबोगरीब फल कहा जाता है, ये भूतिया सेब मिशिगन में देखा गया था

बता दें, ये असल में कोई फल ही नहीं है बल्कि बर्फ है, जिसने सेब की आकृति ले ली है

जब बर्फीली बारिश होती है, तो सेब के पेड़ों पर बर्फ जम जाती है

ऐसे में सेब नीचे गिर जाता है और उस शेप में बर्फ जम जाती है