Health Benefits of Amla: क्या आप जानते हैं, रोजाना एक आंवले का सेवन करने के फायदे 

By kajal yadav

Nov 03, 2025

आंवले में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसका सेवन करने से शरीर को लाभ मिलता है.

इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है.

आंवला फाइबर से भरपूर होता है, जिससे कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है.

आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसके सेवन से बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है.

इसके सेवन से त्वचा चमकदार बनती है और दाग, धब्बे कम होते हैं, जिससे त्वचा जवां नज़र आती है.

यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है. 

इसमें मौजूद कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है.