Health
By- Khushboo Sharma
May 07, 2024
इलायची भारतीय किचन का एक अहम मसाला है और बाजार में आसानी से मिल भी जाता है
वैसे तो लोग इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें सेहत का खजाना छुपा हुआ है?
हरी इलायची में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं
इन्हीं गुणों के कारण इलायची को स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। आज की स्टोरी में हम आपको इसके चमत्कारी गुणों के बारे में बताते हैं
अगर सांसों की बदबू को दूर करना चाहते हैं तो इलायची को चबाकर खाएं
दस्त से छुटकारा पाने के लिए इलायची का रस धीरे-धीरे निगलें
मोटापा घटाने में भी इलायची का सेवन मददगार माना गया है। इसके लिए बादाम और इलायची के मिश्रण का सेवन करें
पाचन तंत्र ठीक करने के लिए बादाम और इलायची के मिश्रण का सेवन करें
सेक्सुअल लाइफ में सुधार लाने के लिए पुरुषों को रात में सोने से पहले रोज 2 इलायची का सेवन करना चाहिए