Prachi Kumawat
स्मोकिंग से होने वाली हानिकारक समस्याओं में सबसे ऊपर कैंसर और दम्मे को माना जाता है
मगर कैंसर के अलावा भी सिगरेट पीने के कई नुकसान हैं। आइए इन्हें जानें:
धूम्रपान हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है जोकि हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है
धूम्रपान समय से पहले बूढ़े होने और झुर्रियों का कारण बन सकता है
सिगरेट से मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और अन्य आंख संबंधी बीमारियां हो सकती हैं
धूम्रपान हड्डियों को कमज़ोर कर सकता है और ओस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ा सकता है
धूम्रपान पुरुषों और महिलाओं दोनों में बांझपन बढ़ा सकता है
धूम्रपान से गर्भावस्था में परेशानियां आ सकती हैं
ये समस्याएं सिर्फ पीने वाले ही नहीं आस पास के लोगों को भी हो सकती हैं जो सिगरेट के धुएं में सांस लेते हैं। इसे पैसिव स्मोकिंग कहते हैं