ज्यादा देर बैठे रहने से शरीर पर पड़ता है ये असर 

By kajal yadav

Oct 30, 2025

आज की एडवांस लाइफस्टाइल में लंबे समय तक बैठकर काम करना बहुत आम हो गया है.

लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा देर तक बैठना आपके शरीर के लिए कितना हानिकारक हो सकता है.

लगातार बैठने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ता है, जिससे स्लिप डिस्क और पीठ दर्द की समस्या हो सकती है.

साथ ही झुककर काम करने से गर्दन और कंधों की मांसपेशियों में अकड़न आ जाती है.

लंबे समय तक बैठे रहने से कैलोरी बर्न कम होती है जिससे वजन बढ़ने लगता है.

इसके अलावा लंबे समय तक बैठने से रक्त संचार धीमा पड़ता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ता है.

ज्यादा देर बैठने से शरीर की इंसुलिन रिस्पॉन्स घटती है जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है.

बैठे रहने से पेट पर दबाव बढ़ता है और गैस, अपच जैसी समस्याएं होती है.