Khushi Srivastava
खजूर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है
खजूर में भरपूर मात्रा कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कॉपर, पोटेशियम, सेलेनियम, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, विटामिन सी, ए और ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं
रोजाना खजूर खाने से कई खतरनाक बीमारियों से राहत मिल सकती है
जिन लोगों को शरीर में खून की कमी है या एनीमिया की समस्या है, उनको खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए
खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है
जिन लोगों को पाचन की समस्या है उनके लिए खजूर किसी वरदान से कम नहीं है
इसको खाने से पाचन बेरतर होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। पाचन सही करने के लिए रोजाना सुबह पानी में भीगे हुए दो से तीन खजूर खाना काफी फायदेमंद रहता है
महिलाओं को खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। ये खून बढ़ाने के साथ-साथ बढ़ती उम्र में हड्डियों को भी मजबूत रखता है
रोजाना खजूर खाने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। इसलिए एक दिन में 3 से 4 खजूर जरूर खाने चाहिए