Health Tips: शुगर के मरीज ऐसे पकाएं चावल, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Khushi Srivastava

अगर आप ब्लड शुगर के मरीज हैं, तो चावल पकाने का तरीका बदलें ताकि शुगर लेवल नियंत्रित रहे

सबसे पहले, चावल को अच्छे से धो लें; कम से कम 3 से 4 बार पानी से धोएं

एक पैन में पानी और 5 से 6 लौंग डालकर उबालें

जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो चावल डाल दें

जब चावल में झाग आ जाए, तो उसे हटा दें और स्ट्रेनर से पानी छान लें

पके चावल पर फिर से पानी डालकर धो लें; इससे सारा स्टार्च निकल जाएगा

ध्यान रखें कि चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही चावल खाएं

चावल और आलू शुगर मरीजों के लिए रिस्की होते हैं, इसलिए बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी नुस्खा न अपनाएं