Neha Singh
आजकल हर व्यक्ति की जीवनशैली और खान-पान की आदतें बिगड़ गई हैं।
ऐसे में इसका सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है।
तो चलिए आपको बताते हैं कि पेट दर्द होने पर आपको किन चीजों को करने से बचना चाहिए।
दरअसल, पेट दर्द होने पर हमें भूलकर भी चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है जो दर्द को और बढ़ा सकती है।
शराब और सिगरेट वैसे भी हानिकारक हैं, इसलिए पेट दर्द के दौरान ये और भी खतरनाक हो सकते हैं।
पेट दर्द होने पर आपको तैलीय और मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए।
पेट दर्द के दौरान भारी सामान उठाने से भी दर्द बढ़ सकता है।
हालांकि, पेट दर्द के दौरान अदरक का टुकड़ा चबाने से पेट को आराम मिल सकता है।