Health Tips: कमजोरी महसूस होने पर खाएं ये Food Items

Khushi Srivastava

आप सारा दिन काम करते हैं इसके बाद शरीर में थकान हो जाती है, ऐसे में शरीर को फिर से एनर्जी देने के लिए सही फूड जरूरी हैं

अंडे: अंडे में प्रोटीन होता है, जो आपको ताजगी और ऊर्जा से भरपूर महसूस कराता है 

संतरा: संतरे में विटामिन C होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है

खजूर: जब भी कमजोरी महसूस हो, 2-3 खजूर खा लें, ये तुरंत ऊर्जा दे सकते हैं

केला: केले में पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो तुरंत एनर्जी देते हैं

ओट्स: ओट्स में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो आपको लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है

बादाम: अगर आप रातभर बादाम नहीं भिगो सके, तो मुट्ठीभर बादाम खाकर तुरंत एनर्जी पा सकते हैं 

साबुत अनाज: चना, दाल, राजमा, छोले जैसे साबुत अनाज खाएं, ये आपको लंबे समय तक ऊर्जा देंगे

जूस: अगर जल्दी कुछ चाहिए, तो ताजे फल का जूस पी लें, इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है