Shweta Rajput
लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर रसोई में किया जाता है। ये खाने में स्वाद का जादू घोल देता है, जिससे खाना स्वादिष्ट होता है
लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है
रोजाना एक कच्चा लहसुन खाने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इनसे मिलने वाले फायदें क्या हैं
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल जैसे गुणों से भरपूर होता है
लहसुन में मौजूद ये एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं
रोजाना एक कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड फ्लो को कम करने में मदद मिलती है
रोजाना एक कच्चा लहसुन खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है
कच्चा लहसुन खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है