Health Tips: जानिए क्या होते हैं Preservatives

Prachi Kumawat

आपने आज कल खाद्य पदार्थों के पैकेट के पीछे ' नो एडेड प्रिजर्वेटिव्स ' तो जरूर पढ़ा होगा

खासकर खुद को ' नेचुरल ' या ' ऑर्गेनिक ' बताने वाली फूड कंपनियां इसे जरूर लिखती हैं

तो क्या होते हैं ये प्रिजर्वेटिव्स ?

दरअसल प्रिजर्वेटिव्स वो पदार्थ होते हैं जिन्हें खाने को समय से पहले सड़ने से बचाने और उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है

चौकाने वाली बात ये है कि प्रिजर्वेटिव्स कॉस्मेटिक्स, फार्मास्यूटिकल्स और लकड़ी जैसी गैर-पारंपरिक वस्तुओं में भी इस्तेमाल किए जाते हैं

एलोविरा, साइट्रिक एसिड, नींबू का रस, रोज़मेरी का अर्क, सोडियम, सोर्बिक एसिड, चीनी जैसे पदार्थ प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव्स हैं

प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल भोजन के रंग, गंध और आकार को बनाए रखने के लिए भी होता है ताकि अधिकतम कस्टमर्स आकर्षित हो सकें

प्रिजर्वेटिव्स के जरूरत से ज्यादा सेवन से अस्थमा, दिल की कमजोरी, मोटापा, और कैंसर जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं

प्रिजर्वेटिव्स से होने वाले दिक्कतों में पेट में जलन, निगलने में कठिनाई, उल्टी, गैस, सूजन, छाती में दर्द या बेचैनी भी शामिल हैं।