Health Tips: जानिए क्यों मनाया जाता है National Anemia Day

Himanshu Negi

21 मार्च को हर वर्ष 'नेशनल एनीमिया डे' मनाया जाता है।

इस दिन लोगों को एनीमिया के बारे में जागरूक किया जाता है, इस बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाती है।

जागरूक करने के लिए लक्षण बताए जाते है और सतर्कता बरतने के लिए कहा जाता है।

एनीमिया एक बीमारी है जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है।

शरीर में खून की कमी होने को भी एनीमिया कहा जाता है।

खाने के तुरंत बाद चाय पीने से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे खाने में मौजूद आयरन का शरीर में अवशोषण कम होता है।

 ऐसी आदतों की वजह से भी एनीमिया की बीमारी देखने को मिलती है।

मरीज में गुस्सा आना, थकान होना, चिड़चिड़ापन, सिर में दर्द होना, नींद आना, पीठ और कमर में दर्द होना एनीमिया के लक्षण माने जाते है।

आयरन की कमी की पूर्ति के लिए आयरन की गोली खाने के लिए कहा जाता है।