Health Tips: चीनी से हो सकता है आपका लिवर डैमेज

Khushi Srivastava

ज्यादा चीनी खाने से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है इस बात को तो सभी जानते हैं

लेकिन क्या आपको पता है कि चीनी आपके लिवर को भी भारी नुकसान पहुंचा सकती है

एक स्टडी के अनुसार चीनी आपके लिवर को शराब जितना ही नुकसान पहुंता सकती है। इतना ही नहीं चीनी फैटी लिवर की भी बड़ी वजह बन सकती है

WHO का मानना है कि रोजाना 25 ग्राम से ज्यादा चीनी किसी भी इंसान को नहीं खानी चाहिए

मार्केट में बिकने वाले पैकेज्ड फूड, जूस, नमकीन स्नैक्स और जंक फूड आदि में भी सबसे ज्यादा शुगर होती है

हमारा शरीर चीनी को ग्लूकोज देता है और इसका एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है, लेकिन एक्स्ट्रा ग्लूकोज को लिवर फैट में बदलकर स्टोर करने लगता है

अगर शरीर मे चीनी की वजह से 5% से ज्यादा फैट जमा हो जाता है तो यह फैटी लिवर डिजीज की शुरुआत का संकेत हो सकता है

पूरी दुनिया में 38% से ज्यादा लोग फैटी लिवर से परेशान हैं, इन्हीं में से लगभग 25% लोग ऐसे हैं जो शराब नहीं पीते फिर भी वह लिवर में फैट जमा होने से परेशान हैं