Healthy Egg Recipes: इन 8 हेल्दी तरीकों से डाइट में शामिल करें अंडा, सर्दियों में रहेंगे गर्म

Khushi Srivastava

अंडे को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। ये सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाने में मदद करता है। अंडे में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में यहां जाने 8 तरीके की अंडे की रेसिपी

उबला अंडा
उबला अंडा एक सरल और पौष्टिक नाश्ता हैं। प्रोटीन से भरपूर ये नाश्ता बनाना आसान है

अंडे का सूप
एग सूप पेट के लिए हल्के होने के साथ-साथ गर्मी और पोषण भी देता है

अंडे का ऑमलेट
सर्दियों में मौसमी सब्जी जैसे गाजर, पालक और शिमला मिर्च जैसी मौसमी सब्जियों के साथ ऑमलेट बनाएं

अंडा करी
सर्दियों में मसालेदार अंडा करी बनाएं। इसे चावल या रोटी के साथ खाएं

एग सलाद
उबले अंडे को काटकर सलाद में डालें इसमें लेट्यूस और दूसरी सब्जियां भी शामिल करें

एग प्रोटीन शेक
जिम जाने वाले लोग अंडे को दूध, केले और नट्स के साथ मिलाकर हाई-प्रोटीन शेक तैयार कर सकते हैं

अंडा भुर्जी
नाश्ते के लिए टेस्टी अंडा भुर्जी बनाएं। इसे पराठे के साथ खाएं

एग फ्रेंच टोस्ट
ब्रेड को अंडे में लपेटकर स्वादिष्ठ एग फ्रेंच टोस्ट बनाएं। ये बच्चों को भी पसंद आएगा