Khushi Srivastava
अगर आप भी नए साल में जॉब से हटकर कुछ नया करना चाहते हैं और अपनी लाइफस्टाइल को और ज्यादा बेहतर बनाना चाहते हैं तो इन आदतों को जरुर अपनाएं
अच्छी लाइफस्टाइल के लिए आपका स्वस्थ रहना जरुरी है, इसलिए हेल्दी खाना खाएं, बाहर के जंक फूड से जितना हो सके बचें
किसी नई स्किल को सीखें, जैसे कार ड्राइविंग, स्केटिंग, कोई नई भाषा, गिटार बजाना, या फिर कोई स्पोर्ट
सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं, हो सके तो टहलने जाएं न जा पाएं तो मेडिटेट करें
रोजाना नहाने की आदत डालें, नहाने से शरीर और दिमाग दोनों फ्रेश रहते हैं
कोई अच्छी किताब पढ़ें, ये आपको काफी रिलैक्स और शांत बनाएगा
कोई ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं, इससे आपका एक्सपिरियंस बढ़ेगा
दिनभर में कुछ समय अपने साथ बिताएं, अपने से बातें करें और सोचे आप क्या हैं और क्या बनना चाहते हैं