High Neck Blouse: बेहद ट्रेंड में हैं ये हाई नेक ब्लाउज के डिजाइन

Khushboo Sharma

अगर आप हाई नेक ब्लाउज में भी कुछ यूनिक पहनना चाहती हैं, तो आपको कैटरीना के इस ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए

राउंड हाई नेक वाला ये शिमर ब्लाउज कमाल का है, इसमें ब्लैक और ब्राउन शिमर वर्क है, इसे एक्ट्रेस ने काले रंग की शिफॉन साड़ी के साथ बहुत ही खूबसूरती से स्टाइल किया है

अगर आप भी अपने स्टाइल से सभी को हैरान करना चाहती हैं, तो आपको जान्हवी कपूर के इस इंब्रायड्री वाला सीथ्रू ब्लाउज स्टाइल करना चाहिए, फुल स्लीव वाला ये नेट ब्लाउज आप लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं

अगर आप सिंपल ब्लाउज पहनना पसंद करते हैं, तो आप दीपिका के इस हाईनेक ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं, इस स्टाइलिश ब्लाउज को आप अपने किसी भी ओकेजन पर ट्राई कर सकती हैं

अगर आप हाईनेक के साथ कॉर्लर पहनना पसंद करते हैं, तो आपके लिए ये वाला ब्लाउज डिजाइन बेस्ट है, आप इसे पहनकर बहुत ही प्यारी लगेंगी

फॉर्मल लुक के लिए भी ये ब्लाउज डिजाइन काफी शानदार है, इसके साथ एक्ट्रेस ने नेट की साड़ी स्टाइल की है

टर्टल नेक ब्लाउज भी हाईनेक ब्लाउज ही है, जान्हवी का ये ब्लाउज बहुत ही खूबसूरत है, ब्लाउज पर पर्ल वर्क हो रखा है

हैवी स्टोनवर्क के साथ ये ब्लाउज बहुत ही रॉयल लुक दे रहा है, साथ में एक्ट्रेस ने इसे नेट की पीच साड़ी के साथ स्टाइल किया है

अगर आप किसी पार्टी में जाने वाली हैं, तो आपके लिए ये लुक परफेक्ट है, इसे आप किसी भी खास ओकेजन पर स्टाइल कर सकती हैं