Himansh Kohli First Wedding Pic: शादी के बंधन में बंधे हिमांश कोहली...मंदिर में लिए सात फेरे

Anjali Dahiya

हिमांश कोहली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल होने लगी है. तस्वीरों में एक्टर अपनी वाइफ के साथ शादी के मंडप में पोज देते नजर आए.

हिमांश इन फोटोज में डार्क पिंक शेड की शेरवानी पहने हुए हैं. उन्होंने रेड कलर की पगड़ी पहनी है. शादी की इन फोटोज में एक्टर अपनी पत्नी के माथे को किस कर उनपर प्यार बरसाते दिखे.

वहीं हिमांश कोहली की दुल्हन इन तस्वीरों में गोल्डन और पिंक कलर की साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपना लुक माथा पट्टी, गोल्ड नेकलेस और मैचिंग चूडियां पहनकर पूरा किया है.

हिमांश कोहली ने अपनी दुल्हन संग बेहद सिंपल वेडिंग की है. दोनों ने अपनी फैमिली की मौजदूगी में मंदिर में सात फेरे लिए.

हिमांश की शादी की ये फोटोज देख एक्टर के फैंस उनको बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं इससे पहले एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो दूल्हा बनते हुए नजर आ रहे थे.

वहीं दूल्हा बनने के बाद हिमाशं डांस करते हुए भी दिखाई दिए. इस दौरान शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है.

रिपोर्ट्स की मानें तो हिमांश की दुल्हन नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं. कहा जा रहा है कि एक्टर की ये अरेंज्ड कम लव मैरिज है.