Hina Khan Latest Pics : कैंसर से जूझते हुए भी हिना खान का किलर लुक, देखें मालदीव वेकेशन की तस्वीरें

Priya Mishra

टीवी एक्ट्रेस हिना खान तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा है और वो बहुत ही हिम्मत के साथ इस बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रही हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस मुश्किल दौर से गुजरने के बाद भी अपनी जिंदगी के हसीन पल को एन्जॉय करना नहीं भूल रही हैं।

एक्ट्रेस हिना खान आए दिन अपनी लेटेस्ट वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अक्सर फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं।

इन फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस बेहद शानदार नजर आ रही हैं।

हिना खान की यह फोटोज मालदीव वेकेशन की हैं, जिसमें वो बेहद ही किलर लुक में कैमरे के सामने पोज देती हुई सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं।

इन फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस हिना खान ने येलो कलर का फ्लोरल मिनी ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी फोटोज पर लाइक्स और कॉमेंट्स करते नहीं थकते हैं।

हालांकि इन फोटोज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने फोटोज पर कॉमेंट करते हुए लिखा है-सटनिंग। दूसरे यूजर ने लिखा है- अल्लाह हमेशा आपके साथ है।