Hina Khan Latest Pics: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना ने शेयर किया दिवाली लुक, देखें तस्वीरें

Priya Mishra

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी और इलाज की प्रोसेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के बीच अपना दिवाली लुक शेयर किया है, जिसमें वो प्यारी सी मुस्कान देते हुए फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरने के बाद भी एक्ट्रेस हिम्मत नहीं हार रही। उनके इस साहस को देखकर अब फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।

हिना खान आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से फैंस को इस कदर दीवाना बनाया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ बेहद ही खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका स्टनिंग अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

हिना खान की यह फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल होने लगी। फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने दिवाली के खास अवसर पर गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था।

एक्ट्रेस अपने इस लहंगे में महारानी वाली वाइब्स दे रही हैं। हिना खान ने सिर पर मांगटीका, नाक में नथ, गले में नेकलेस पहनकर अपने इस लुक को बेहद शानदार तरीके से निखारा है।

बालों को कर्ली लुक में खोलकर, लाइट मेकअप और न्यूड लिप्सटिक लगाकर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने आउटलुक को अच्छे से कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस की इन अदाओं ने एक बार फिर से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

उनकी इन तस्वीरों पर अब तक 4 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने लाइक कर दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स कॉमेंट्स के जरिए अपने रिएक्शंस दे रहै हैं। एक यूजर ने लिखा है माशाअल्लाह।