Hina Khan Photoshoot: चेहरे पर कॉन्फिडेंस, बिना विग पहने फिर कैमरे के सामने इठलाईं हिना खान

Anjali Dahiya

हिना खान एक बार फिर बिना विग पहने हुए कैमरे के सामने किलर पोज देती हुई नजर आई, जिसे देखकर एक्ट्रेस के फैंस उन्हें स्ट्रॉन्ग गर्ल बुलाते हुए नजर आए

हिना खान ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो बेबाकी से कैमरे के सामने पोज कर रही हैं

एक्ट्रेस इन तस्वीरों में एक बार फिर बिना विग के नजर आई, उनकी आंखों में एक अलग ही चमक देखने को मिल रही है, उनका लुक यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं

हिना ने हर तस्वीर में कॉन्फिडेंस के साथ पोज दिया, एक्ट्रेस ने अपना ये लुक ग्लोसी मेकअप, शिमरी आईज और डार्क लिपस्टिक के साथ कंपलीट किया है

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘ये प्योर मैजिक है..’ बता दें कि अवॉर्ड शो में भी एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए थे

हिना खान की इन तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स आ चुके हैं, वहीं कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तारीफ करते दिखे, किसी ने एक्ट्रेस को शेरनी कहा, तो किसी ने स्ट्रॉन्ग गर्ल कहा

बता दें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज थ्री पर हैं, हालांकि इस वक्त उनका इलाज चल रहा है और उनकी तबीयत में काफी सुधार भी है

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान आखिरी बार ‘गृह लक्ष्मी’ में नजर आई थी, जिसमें उनके साथ एक्टर चंकी पांडे भी अहम किरदार में थे