HMPV in India: सबसे पहले कब हुई थी खतरनाक एचएमपीवी वायरस की पहचान?

Khushi Srivastava

कोविड-19 महामारी के पांच साल बाद चीन में एक नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने दस्तक दे दी है

चीन में पनपे इस वायरस ने अब भारत में भी अपनी छाप छोड़ दी है। भारत में इस वायरस के 2 केस मिल चुके हैं

एचएमपीवी वायरस की पहचान 2001 में नीदरलैंड में हुई थी

हाल में एचएमपीवी संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉक्टर्स की चिंता बढ़ गई है

इस वायरस के लक्षण आरएसवी और इन्फ्लूएंजा के तरह ही होते हैं

इसमें खांसी-जुकाम, बुखार और कमजोरी हो सकती है

फिलहाल इस वायरस का कोई एंटीवायरल टीका उपलब्ध नहीं है

इस वायरस से बच्चों, महिलाओं, बूढ़ों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को खतरा ज्यादा है

इससे बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोएं, मास्क लगाकर ही बाहर जाएं और संक्रमित मरीजों से दूरी बनाकर रखें