Himanshu Negi
मानव मेटान्यूमोवायरस HMPV से चीन में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।
चीन में इस वायरस ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।
कोरोना वायरस की तरह खतरनाक HMPV वायरस के बढ़ने से मुश्किलें भी बढ़ती जाएगी
चीन का खतरनाक वायरस HMPV का केस अब भारत के कर्नाटक में मिला है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
HMPV वायरस ज्यादातर बच्चों और बुजुर्ग लोगों में असर कर रहा है।
HMPV वायरस से श्वास नली में इंफेक्शन होता है जिससे सांस लेने में परेशानी और खांसी होती है।
HMPV के आम लक्षणों में खांसी, जुकाम, सिरदर्द,थकान होने के लक्ष्ण दिखाई देते है।
HMPV के गंभीर लक्षणों में श्वास नली और फेफड़े प्रभावित होना औऱ सांस फूलने की समस्या होने लगती है।
HMPV के आम या गंभीर लक्षण दिखने पर डॉक्टर को जरुर दिखायें, साथ ही अन्य लोगों से भी दूरी बनाए।