Lifestyle
By Pratibha
23 March
25 मार्च को देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा
होली के समय लोग घर में कई फूड आयटम बनाते हैं
आप घर में ढोकला बना सकते हैं, आइए जानें कैसे बनाया जाता है
ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक कप बेसन और आधा कप दही मिक्स कर लें
एक चम्मच तेल, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, हल्दी, अदरक का पेस्ट और थोड़ी चीनी मिला लें
इन सब को मिला कर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और लास्ट में थोड़ा ईनो पाउडर भी डाल लें
अब एक सिल्वर का बर्तन लें उसमें तेल लगाएं और ये पेस्ट भर दें
अब एक कूकर लें और उसमें 25 फीसदी पानी भरकर सिल्वर वाला बर्तन कूकर के अंदर रखें
लगभग 25 मिनट धीमी आंच में पकाएं और बाहर निकाल कर चाकू से कट कर लें
ढोकले का काम यहीं नहीं रुकता अभी तड़का लगाना बांकि है
अब एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें, अब सरसों करी पत्ता और हरी मिर्च डाल दें
मसालों को अच्छी तरह भूनने के बाद इसमें 1 कप पानी, चीनी, नींबू का रस और धनिया डालकर पकाएं
ढोकले का तड़का तैयार है इसे ढोकले के पीस के ऊपर फैला दें