Travel

इन 4 जगहों पर मनाई जाती है अनोखे ढंग से होली

By Pratibha

24 March

रंगों का त्योहार होली 24 और 25 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है

इस दिन पूरे देश में धूमधाम और हर्षोल्लास से होली खेली जाती है

होली के त्योहार की विभिन्न जगहों पर अलग-अलग परंपरा और प्रथाएं हैं

होली के मौके पर कहीं बाहर घूमने जाने की योजना है तो ऐसी जगहों पर रंगों का त्योहार मनाएं जहां होली बहुत अनोखी तरह से मनाई जाती है

लठमार होली भारत की सबसे मशहूर होली उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में मनाई जाती है। इसका एक कारण यहां कि लठमार होली है।  लट्ठमार होली की परंपरा में महिलाएं डंडों या लट्ठ से पुरुषों पर वार करती हैं और खेल-खेल में उन्हें मारती हैं। साथ ही रंग भी लगाती हैं

लड्डू और छड़ीमार होली होली से कुछ दिन पहले बरसाना में लड्डू मार होली भी खेली जाती है। मंदिर के पंडित लड्डू का भोग लगाते हैं, जिसके बाद भक्तों पर लड्डू फेंके जाते हैं। साथ ही अबीर-गुलाल की होली भी खेलते हैं

मंजुल कुली और उक्कुली देश में कुछ जगहों पर होली को दूसरे नामों से भी जाना जाता है। केरल राज्य में होली का पर्व मंजुल कुली और उक्कुली के नाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग रंगों की होली तो नहीं खेलते हैं लेकिन होलिका दहन जरूर करते हैं।