Viral

समु्द्र किनारे बना 3 करोड़ का घर, पलक झपकते ही ढह गया

By Ritika

Aug 22, 2024

समुद्र के लिए कई लोगों के दिलों में एक खास जगह होती है। कई लोगों का तो सपना होता है कि उन्हें ओशियन व्यू वाला घर मिल जाए। वहीं कई लोगों का घर बिल्कुल समुद्र के किनारे होता है

लेकिन समुद्र खूबसूरत के साथ खतरनाक भी हो सकता है। अब समुद्र के प्रकोप का असर एक घर पर देखने को मिला, जहां तूफान के कारण एक 3 करोड़ का घर समुद्र में समा जाता है 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे समुद्र की लहरें एक बड़े घर को अपने साथ बहाते हुए लेकर चली जाती है

इस घर की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि ये घटना 16 अगस्त को अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घटी है, जहां अर्नेस्टो तूफान के चलते ये घर समुद्र में समा जाता है

वीडियो में दिख रहा ये घर नॉर्थ कैरोलिना के आउटर बैंक्स पर समुद्र तट के सामने बना हुआ था जो कि अटलांटिक महासागर में बह गया। यह घटना अटलांटिक में तट से टकराए अर्नेस्टो तूफान की वजह से हुई है

घर के मालिक ने इसे 2018 में करीब 40 हजार डॉलर यानी लगभग 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस घर में 4 बेडरूम, 2 बाथ रूम के अलावा एक शानदार हॉल के साथ किचन भी था

ये वीडियो Collin Rugg नाम के अकाउंट ने शेयर किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वहीं कई लोग ऐसी जगह पर घर बनाने को पागलपन बता रहे हैं