New Year पार्टी के लिए घर में कितनी शराब रखना मान्य है?

Samiksha Somvanshi

तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आप अपने घर में कितनी शराब स्टोर कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में घर में शराब रखने की अधिकतम सीमाएं होती है जैसे की विदेशी शराब आप 4.5 लीटर यानी करीब छह बोतल घर में रख सकते हैं।

तो वहीं देशी शराब आप 1 लीटर तक रख सकते हैं और बीयर की 12 केन भी आप अपने घर में रख सकते हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट के नियमों के अनुसार अगर आपकी उम्र 25 साल या उससे ज्यादा है, तो आप अपने घर में 9 लीटर व्हिस्की, रम या वोडका स्टोर कर सकते हैं।

इसके अलावा दिल्ली में आप 18 लीटर बीयर या वाइन भी रख सकते हैं। इस हिसाब से आप अपनी पार्टी के लिए शराब का स्टॉक तय कर सकते हैं।

पंजाब में यदि आप घर में शराब रखना चाहते हैं तो आप सिर्फ दो बोतल शराब रख सकते हैं। यदि आप इससे ज्यादा शराब रखना चाहते हैं तो आपको हर साल एक हजार रुपये शुल्क देकर लाइसेंस लेना होगा।

वहीं हरियाणा में आप 6 बोतल देशी शराब और 18 बोतल विदेशी शराब घर में रख सकते हैं। इससे ज्यादा शराब स्टोर करने के लिए आपको 200 रुपये प्रति माह शुल्क देकर लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

गोवा में जहां पार्टियां बहुत होती हैं। वहाँ पर आप 18 बोतल बीयर और 24 बोतल देशी शराब अपने घर में रख सकते हैं।

महाराष्ट्र में घर में 6 बोतल शराब रखने की अनुमति है। वहीं राजस्थान में आप 18 बोतल IMFL शराब रख सकते हैं।