Simran Sachdeva
सर्दियों में अक्सर आंखों की ड्राइनेस यानी सूखी आंखों की दिक्कत होने लगती हैं
ऐसे में इससे राहत पाने के लिए इन उपाय को अपनाया जा सकता है
सबसे पहले तो रोज़ाना 8-10 गिलास पानी पिएं
आंखों के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थों का सेवन करें. जैसे कि बादाम, अखरोट, सेब, केला, शकरकंद, आलू, फलियां, दही, सोयाबीन
ओमेगा 3 फ़ैटी एसिड से भरपूर अलसी और चिया के बीज का सेवन करें
एंटीऑक्सीडेंट वाले फूड खाएं. जैसे- बेरीज़, पत्तेदार साग, केल, ब्रॉक्ली, और पालक
अगर कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर काम करते हैं, तो हर 20-30 मिनट में 20 सेकंड के लिए आंखें बंद करें या दूर की दिशा में देखें
घर में हीटिंग सिस्टम की वजह से हवा शुष्क हो सकती है, इसलिए ह्यूमिडिफ़ायर का इस्तेमाल करें