Lifestyle

मानसून में पिंपल्स की समस्या से ऐसे पाएं निजात 

By Ritika

Aug 05, 2024

मानसून कई लोगों को बहुत पसंद होता है। लेकिन ये मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। सेहत के साथ ही स्किन पर भी इसका असर दिखाई देता है 

Source-Pexels

इस मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे- इंफेक्शन और पिंपल्स। अगर इस मौसम में स्किन की सही से केयर न की जाए तो ये समस्या बढ़ सकती है

बारिश के मौसम में चेहरे पर मुहांसे होने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन का भी अच्छे से ध्यान रखें। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी स्किन की केयर कर सकते हैं

चेहरे पर मौजूद धूल-मिट्टी और ऑयल को साफ करते रहें। इससे पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया दूर रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप दिन में 2 से 3 बार फेस वॉश करें

फेस स्टीमिंग से पोर्स को खोलने में और डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद मिल सकती है। इसे चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ज्यादा स्टीम लेने से बचें

हाइड्रेटिंग से त्वचा को कई तरह से फायदा हो सकता है, जिसमें मुंहासे कम करना भी शामिल है। इसलिए रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं

स्किन साफ करने के लिए एक्सफोलिएशन यानी स्क्रब कर सकते हैं। इससे त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और मुंहासों का कारण बनने वाले तत्वों को हटाने में मदद मिल सकती है

स्किन पर बैक्टीरिया को फैलने से रोकने के लिए चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले हाथ धोएं। साथ ही पिंपल्स को बार-बार छूने से भी ये ज्यादा फैल सकते हैं

अपनी स्किन टाइप के मुताबिक सही फेस पैक चुनें और स्क्रब करने के बाद उसका इस्तेमाल जरूर करें। इससे स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद मिलती है

मानसून में सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट का ख्याल रखें। इसलिए ध्यान दें कि जंक फूड और तला भूना ज्यादा न खाएं। क्योंकि पिंपल होने का ये भी एक कारण होता है