असली और नकली पनीर की कैसे करें पहचान?

Simran Sachdeva

पनीर से बनी सब्जियां तो हर घर में बनाई जाती है. लेकिन बाहर से मंगवाए पनीर में मिलावट भी हो सकती है  

ऐसे में पनीर असली है या नकली, इसकी पहचान करने के लिए ये तरीके अपनाए जा सकते है

असली पनीर का रंग सफेद या हल्का क्रीमी होता है

यदि पनीर पीला या बहुत चमकीला है, तो इसमें मिलावट हो सकती है  

असली पनीर थोड़ा मुलायम और दानेदार होता है जबकि चिकना या बहुत कठोर है तो मिलावट हो सकता है

स्वाद की बात करें तो असली पनीर का स्वाद दूध जैसा होता है

वहीं, पनीर का स्वाद सिंथेटिक है या मुंह में पिघलता नहीं है, तो ये नकली हो सकता है

पैकेज्ड पनीर खरीद रहे हैं, तो उसके पैकेज पर लिखी डिटेल्स जरुर पढ़ें