Lifestyle
By- Khushboo Sharma
May 07, 2024
गर्मियों का मौसम आते ही टैनिंग व सनबर्न की दिक्कत होने लगती है। ऐसे में आपके शरीर के उन हिस्सों की त्वचा काली पड़ने लगती है, जिन्हें आप ढक कर नहीं रखते या फुल बाजू के कपड़े नहीं पहनते। इनमें से एक आपके हाथ हैं। आज की स्टोरी में जानें गर्मियों में हाथों की रंगत निखारने के तरीके
खीरा गर्मियों में हाथों की रंगत में सुधार लाने के लिए आप खीरे के रस में ऑलिव ऑयल व नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इससे त्वचा को हाईड्रेशन भी मिलता है
ओटमील टैनिंग हटाकर त्वचा में निखार लाने के लिए आप ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें शहद और ऑलिव ऑयल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए हाथों में लगाएं और इसका रिजल्ट देखें
केला केले को मैश करके इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धोएं
बेसन त्वचा में निखार लाने के लिए बेसन व शहद को मिलाकर हाथों पर लगाएं। इससे स्किन की ड्राईनेस और टैनिंग दूर होती है और स्किन को फायदा होता है
चंदन चंदन का पेस्ट बनाकर लगाने से टैनिंग को दूर करने में मदद मिलती है और त्वचा की रंगत भी निखरती है। साथ ही, यह स्किन को ठंडक भी देता है
आलू आलू के रस में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती हैं, जो त्वचा की रंगत निखारती हैं। इसे दही में मिलाकर लगाएं