Viral

घर पर ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल राजमा

By Ritika

March 13, 2024

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ढाबों में बनने वाली राजमा अपनी मसालेदार ग्रेवी और बेहतरीन स्वाद के लिए काफी फेमस है

राजमा को चावल व तंदूरी रोटी के साथ खाया जा सकता है, आज हम आपको ढाबा स्टाइल राजमा को घर पर बनाने का आसान रेसिपी बताएंगे

डेढ़ कप राजमा, 1 चम्मच  सोडा, आधा कप घी, हींग, 1 चम्मच सौंठ, 1 चम्मच जीरा, आधा कप दही, 1 चम्मच गरम मसाला

1 चम्मच अदरक पेस्ट, 1 चम्मच मिर्च पाउड, 2 चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक और गार्निशिंग के लिए हरा धनिया

राजमा को पानी और सोडा में पूरी रात के लिए भिगोकर रख दें, फिर सुबह राजमा से पानी निकालकर साफ पानी में कुकर में उबलने के लिए रख दें

एक पैन में घी गर्म करके हींग और जीरे का तड़का लगाएं, फिर इसमें सौंठ, दही और अदरक डालकर मिलाएं और पकने दें

जब पेस्ट पैन में तेल छोड़ने लगे, तो इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और राजमा डालें, एक मिनट के लिए भूनें, अब एक कप निकले हुए राजमे को पानी डालें

10 मिनट के लिए इसे हल्की आंच पर पकने दें, इसके बाद इसमें गरम मसाला और धनिया पाउडर डालें, थोड़ी देर हेल्की आंच पर पकने दें और इसके बाद हरा धनिया डालकर परोसे