Viral

बचे चावलों से ऐसे बनाएं पनीर फ्राइड राइस

By Ritika

March 16, 2024

कई बार घर में चावल जरूरत से ज्यादा बन जाते हैं, ऐसे में बचे चावलों से आप ये स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं

बचे हुआ चावलों से आप पनीर फ्राइड राइस बना सकते हैं, पनीर फ्राइड राइस में कई तरह के मसालों और सॉस का कॉम्बिनेशन इसके स्वाद को बढ़ा देता है

एक पैन में तेल गर्म कर पनीर क्यूब्स को ब्राउन होने तक फ्राई कर लें, इसके बाद पनीर को निकाल लें और बचे तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें

अब इसमें फ्राइड पनीर मिलाएं और इसके बाद बारीक कटा प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और हरा प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं

सब्जियों को 5 मिनट तक पका लेने के बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस और टोमैटो सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं

अब इस पेस्ट में उबले चावल डालकर मिक्स करें और करीब 5 मिनट तक पकाएं और आपका पनीर फ्राइड राइस खाने को तैयार हैं