Prachi Kumawat
कागज़ बनाने के लिए सबसे पहले यूकेलिप्टस, पाइन और स्प्रूस जैसे पेड़ों की कटाई की जाती है
पेड़ों को काटने के बाद, उनकी छाल को हटा दिया जाता है जिससे लकड़ी का हिस्सा निकल आता है
लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। ये टुकड़े कागज़ बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं
लकड़ी के टुकड़ों को अच्छे से पीसकर एक पल्प बनाया जाता है
फिर पल्प को साफ़ और शुद्ध करने के लिए इसमें कई रसायन मिलाए जाते हैं
साफ़ पल्प को एक बड़े टैंक में पानी और अन्य रसायनों के साथ मिलाया जाता है
पल्प के मिश्रण को एक मशीन में डाला जाता है, जो इसे एक पतली शीट में बदल देता है। यह शीट कागज़ का आकार लेती है।
कागज़ की शीट को एक गर्म रोलर पर रखा जाता है, जो इसे सुखा देता है। इससे कागज़ मजबूत और स्थिर हो जाता है
सूखे कागज़ को आवश्यक आकार में काटा जाता है और पैकेज करके उपयोग किया जाता है