Samiksha Somvanshi
पेट्रोल पंप की जरूरत हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते है कि आप खुद का पेट्रोल पंप कैसे खोल सकते है ?
भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, रिलायंस, शैल और एस्सार पेट्रोल पंप खोलने का आपको लाइसेंस देती हैं।
तेल कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से कई बार समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करती हैं।
विज्ञापन में बताया जाता है कि आप किस जगह पेट्रोल पंप खोल सकते है।
उस विज्ञापन में जरूरी एलिजिबिलिटी जैसे आवेदक की उम्र 21 से 60 साल, न्यूनतम शैक्षणिक आदि लिखी होती है।
आप उन तेल कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते है।
इसके बाद चयन प्रक्रिया होती है और वो पूरी होने के बाद लाइसेंस जारी किया जाता है।
जैसे ही आपके क्षेत्र के लिए विज्ञापन निकले, तुरंत आवेदन करें। पेट्रोल पंप का संचालन मौजूदा समय में प्रॉफिटेबल बिजनेस है।