Cricket
T20 WORLD CUP के लिए ICC का बड़ा ऐलान, बीच में बदलेगें नियम
By Anshu
March, 16 2024
जून 2024 में अमेर
िका और वेस्ट इंडीज में T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसके लिए ICC तैयारियों में जुटा हुआ हैं।
टूर्नामेंट शुरू होने से ढाई महीने पहले ही ICC ने नियमो को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जो वर्ल्ड कप के बीच में ही बदल जायेगे।
ये नियम बारिश या दूसरे कारणों से मैच पर पड़ने वाले असर से जुड़ा है, जिसके आधार पर कोई मैच पूरा माना जायेगा या उसे रद्द समझा जायेगा।
नियमो के मुताबिक नोक आउट मैच यानी सेमीफइनल और फाइनल मैच में 5 ओवरों का नहीं, बल्कि 10 ओवरों का मुकाबला होगा |
अगर बारिश होने पर सेमीफइनल या फाइनल प्रभावित होता है, तो दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को 10 ओवर मिलना जरूरी है।
Next Story
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़