अगर राजदूत ने किया मार्किट में कमबैक, तो रॉयल एनफील्ड को होगा नुक्सान

Samiksha Somvanshi

लेकिन रॉयल एनफील्ड, जावा और येजदी की पॉपुलैरिटी और ज्यादा बिक्री के चलते कंपनी ने इस बाइक को बनाना बंद कर दिया था।

हालांकि, अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से राजदूत बाइक लॉन्च की जा सकती है।

अगर राजदूत फिर से लॉन्च होती है, तो इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड और जावा-येजदी जैसे ब्रांड्स के साथ होगा।

आइए जानते हैं कि नई राजदूत किन फीचर्स के साथ दोबारा लॉन्च हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई राजदूत में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा MMS अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन के साथ-साथ टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम को भी शामिल किया जा सकता है।

नई राजदूत को पावर देने के लिए 349cc इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि, यह कब लॉन्च होगी इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.